Search This Blog

पुराना फोटो

पाकर पुरानी अलमारी से ।
खुर्शीदा खानम ॥
देख रही थी बहुत पुराने ।
फोटो का अल्बम ॥
नज़र रुक गई एक युवक के ।
फोटो पर तत्काल ।
कमसिन उमर सुदर्शन चेहरा ।
सुन्दर संवरे बाल ॥
पहचान सकी न उसको तो ।
आई अम्मी के पास ॥
मुझे बताओ क्या यह मेरे ।
लगते कोई खास ॥
यही तो तेरे अब्बा बेटी ।
और हो सकता है कौन ॥
ये अब्बा हैं तो अम्मी ।
वह खूसट चण्डुल है कौन ॥