Search This Blog

आधा मुर्गा

होटल में खब्बू दादा जब, उदा चुके सब मक्खन टोस्ट।
पेट न भर पाया उनका तो, मंगवाया मुर्गे का गोश्त।

थोडा चखा तो दादा जी ने, बुरा सा मुंह बिचकाया।
बुला के पूछा मेनेजर से, इसमें क्या मिलवाया।
ना नुकुर उसने की लेकिन,बिगड़ उठे जब दादा।
मेनेजर डर के बोला, इसमें आधा घोड़ा।
आधा घोड़ा ?
आधा घोड़ा के क्या मायने, धमकाया जब थोडा।
बोला आधे का क्या मतलब है, एक मुर्गा एक घोड़ा।